सोनभद्र, जनवरी 28 -- कोन, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला बरवाहीखोली में मंगलवार देर रात पुलिया से टकराकर बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार डॉकलॉग घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर से कचनरवा बाजार जा रहे थे। कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव के बरवाहीखोली निवासी 12 वर्षीय किशोर कृष्णा चेरो पुत्र सुरेश चेरो, 18 वर्षीय शेषमणि उर्फ पकडू पुत्र अजय चेरो तथा 15 वर्षीय विजय पुत्र जवाहर एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर से कचनरवा बाजार जा रहे थे। मंगलवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जैसे ही वे कुछ दूर पानी टंकी के पास पहुंचे बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को कोन अस्पताल में भर्ती कर...