चंदौली, मई 10 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा में फोरलेन सड़क निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण कस्बावासी बीते कई माह से परेशान है। गुरूवार की देर रात नवनिर्मित पुलिया निर्माण के दौरान मिट्टी गिराते समय जल निगम की पाइप टूट गयी। जिसके कारण सकलडीहा कस्बा में आपूर्ति ठप हो गई और उपभोक्ता भीषण गर्मी में पेयजल के लिये तरस गये। कार्यदायी संस्था की बार बार लापरवाही को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने पेयजल आपूर्ति शीध्र शुरू नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है। सकलडीहा में बीते ढ़ाई साल से फोरलेन सड़क निर्माण कराये जाने को लेकर व्यापारी पेजयल और जाम की समस्या से परेशान है। कभी व्यापारी के दुकान के सामने नाला निर्माण के कारण जेसीबी से बड़ी बड़ी गड्ढा खोद दिये जाने से आवागमन की समस्या हो जाती है। तो क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.