अलीगढ़, फरवरी 15 -- अलीगढ़ : ईदगाह रोड शाहजमाल में पुलिया पर रखा गया स्लैब तीन दिन में ही टूट गया। इससे लोगों में रोष पनप गया। क्षेत्रीय लोगों ने दोबारा पत्थर लगवाने की नगर निगम से मांग की। क्षेत्रीय निवासी अफजल रहमान ने बताया कि यहां सड़क के बीच में पुलिया के बीच का पत्थर हट गया था। 15 दिन तक सीमेंट के स्लैब को बनाकर सुखाया गया। तीन दिन पहले पत्थर पुलिया पर रखा गया था जो अब टूट गया। कब्रिस्तान कमेटी के सचिव मुईन ने बताया कि इस संबंध में जेई जगवीर सिंह को सूचित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.