महोबा, नवम्बर 24 -- ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले मार्ग में पुलिया निर्माण में मनमानी के आरोप लगाकर ग्रामीणों ने जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। पसवारा पचारा मार्ग में लोक निर्माण विभाग के द्वारा पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। पसवारा गांव के रामसिंह, गणेशप्रसाद, हरी सिंह, मोहन आदि का कहना है कि पुलिया निर्माण में मानकों को ताक में रखकर काम हो रहा है। बालू के स्थान पर डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है। विभागीय अभियंताओं के द्वारा निरीक्षण के नाम पर लापरवाही बरती जा रही है। जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लग रहे है। शिकायत करने के बाद भी अभियंता ध्यान नहीं दे रहे है। जानकारी करने पर अधिशाषी अभियंता विकास कुमार जौहरी का कहना है कि डस्ट से काम प्रतिबंधित है। अगर डस्ट से निर्माण कराया जा रहा है तो जांच करा कार्रवाई की जाएगी...