गिरडीह, फरवरी 9 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय और बेगाबाद प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र नईटांड़ और दुन्दों गांव के मध्य बहने वाली नदी पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर रविवार को कई गांव के ग्रामीण एकजुट हुए और पुलिया निर्माण के लिए डुगडुगी बजाकर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। नदी के पास एकजुट होकर ग्रामीणों ने पुलिया नहीं रहने से होनेवाली समस्यायों के विषय में जानकारी दी। साथ ही सरकार और प्रशासन को जल्द से जल्द इस नदी पर पुलिया निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों की मांग को समर्थन देने पहुंचे पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि झारखंड निर्माण के 25 और देश की आजादी के 78 साल बीत जाने के बावजूद कई ग्रामीण इलाके विकास से वंचित हैं। इस पुल के नहीं रहने से हर दिन सैकड़ों बच्चों और ग्रामीणों को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.