बाराबंकी, फरवरी 1 -- फतेहपुर। ड्यूटी से सीएचसी लौट रहे एक चिकित्सक की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकराने के बाद पुलिया तोड़ते हुए तालाब में पलट गई। हादसे में चिकित्सक घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सीएचसी फतेहपुर में तैनात संविदा चिकित्सक समीर सिन्हा रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगंवा गए थे। शाम करीब तीन बजे वह अपनी कार से वापस सीएचसी लौट रहे थे। इसी दौरान सिहाली मार्ग पर सीओ कार्यालय के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़ी एक बाइक से टकरा गई। इसके बाद कार पुलिया तोड़ते हुए तालाब में जा पलटी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने कार में फंसे चिकित्सक को बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। दुर्घटना में कस्बा निवासी अबुल हसन की बाइक पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.