मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- मोरना में मुख्य चौराहे पर लगने वाले भीषण जाम की समस्या को लेकर ग्रामीण व समाजसेवी पुलिया चौड़ीकरण की मांग वर्षों से कर रहे हैं। गुरुवार को भाजपा नेता ने लोक निर्माण के अधिकारी को मौके पर बुलाकर समस्या से अवगत कराते हुए समाधान को कहा है। साथ ही समस्या का समाधान न होने पर नाराजगी जताई। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने बताया की मोरना में चौधरी चरण सिंह चौक पर लगने वाले जाम से स्थानीय जनता और राहगीरों को असुविधा हो रही है। यह चौराहा प्रत्येक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। शुकतीर्थ जाने वाले श्रद्धालुओं व नागरिकों को होने वाली परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए लोक निर्माण विभाग केअधिशासी अभियंता अनिल राणा से बात की गयी। पुलिया व मार्ग के चौड़ीकरण करने को कहा। इस दौरान ऋषिपाल सिंह, ओमपाल सिंह,मोनू कुमार,सुगन पाल, सुनील, लोकेश,...