बाराबंकी, नवम्बर 12 -- देवा शरीफ। देवा-फतेहपुर रोड काशीराम कॉलोनी के आगे पुलिया के पास एक लावारिस अधेड़ का शव मिला। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी रही। लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देवा- फतेहपुर रोड पर मृतक मिला अधेड़ बैगनी कलर की शर्ट और काली पैंट पहने हुए था। दाढ़ी भी है। मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज छट्ठू चौधरी ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कस्बा इंचार्ज छट्ठू चौधरी ने बताया कि शव को देखने से लगता है मांगने खाने वाला बाबा फकीर है लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...