उरई, फरवरी 6 -- उरई। कोंच रोड मधुवन विला के पास बनी पुलिया हादसे को दावत दे रही है। पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण करने के बाद साइड वॉल न होने से लोगों को परेशानी हो रही। गुरुवार को वार्ड नंबर 10 सभासद माया देवी ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कोंच रोड स्थित मधुवन विला के पास स्थित ट्यूबवेल के नजदीक पीडब्ल्यूडी ने मुहल्ले की जल निकासी के लिए पुलिया का निर्माण कराया गया था। लेकिन विभाग ने निर्माण को अधूरा छोड़ दिया गया है। जिससे अनियंत्रित होकर वहान आए दिन पुलिया में गिरकर लोग चुटहिल हो रहे हैं। माया देवी ने डीएम से मांग की है कि पुलिया के दोनों ओर साईड वॉल का निर्माण करवाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...