गंगापार, मार्च 4 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तरवाई गांव स्थित बेलन नहर की पुलिया के दोनों ओर रेलिंग ध्वस्त होने से काफी दिनों से क्षतिग्रस्त हैं, शिकायत के बावजूद आज तक पुलिया के दोनों ओर ठोकर का निर्माण नहीं किया जा सका, ठोकर न होने से किसी भी समय भारी हादसा हो सकता है। गांव के अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि कई वर्षों से पुलिया की रेलिंग ध्वस्त हैं, लेकिन बेलन नहर के जिम्मेदार अधिकारी कुछ न कर सके। उधर परानीपुर सोंराव मार्ग पर पकरी सेवार गांव के सामने स्थित पुलिया के दोनों ओर की रेलिंग काफी दिनों से गायब हैं, ठोकर न होने से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने समस्या की अनदेखी की। बता दें कि दो दिन पहले रामनगर बिसहिजन मार्ग पर माता का पूरा गांव के सामने बेलन नहर की पुलिया के दोनों ओर रेलिंग न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.