लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- धौरहरा (लखीमपुर), संवाददाता। खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक टेम्पो पुलिया की रेलिंग तोड़कर खाई में पलट गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि ऑटो सवार तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान टेम्पो चालक की भी मौत हो गई। खमरिया थाना क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी वारिस का परिवार शनिवार को धौरहरा कस्बे में अपने एक रिश्तेदार के घर धार्मिक कार्यक्रम में आया था। कार्यक्रम के बाद रात एक बजे पूरा परिवार टेम्पो से घर जा रहा था। टेम्पो रसूलपुर गांव निवासी 20 वर्षीय जीशान उर्फ इस्राइल चला रहा था। टेम्पो में वारिस की पत्नी किस्मतुन, उसकी बेटी शाबिया, शकिया, निदा, अकील, खुशबू, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.