गोंडा, जनवरी 4 -- गोण्डा। बेलसर-गोण्डा मार्ग से मंगुरा बाजार जाने वाली सड़क पर दामोदर पुरवा मजरे के पास स्थित पुलिया की रेलिंग वर्षों से टूटी पड़ी है। ग्रामीणों के अनुसार यह पुलिया प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी थी, लेकिन रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। संबंधित विभाग ने अब तक मरम्मत नहीं कराई है। गांव वालों ने चेतावनी दी है कि अगर रेलिंग न लगाई गई तो डीएम से शिकायत की जाएगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...