रुद्रपुर, अगस्त 6 -- नानकमत्ता। नानकमत्ता थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की कलाई पर एकल विद्यालय की आचार्य एवं समिति की बहनों ने राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया l एकल अभियान संभाग कुमाऊं अंचल के अन्तर्गत नानकमत्ता क्षेत्र की बहनों ने बुधवार को थाने में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया। एसओ उमेश कुमार ने एकल परिवार के साथ बहनों का आभार व्यक्त किया। बहनों को कहा कि 24 घंटे वो एकल बहनों के साथ हैं। जब भी जरूरत हो वे बेहिचक सम्पर्क या फोन कर सकती हैं। थानाध्यक्ष ने बहनों को मिष्ठान वितरण कर भेंट भी दी। यहां अंचल अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, अरविंद कन्नौजिया, केश्वर चौरसिया, दयाशंकर, शशि रस्तोगी, सत्यम चौरसिया, सरोजनी, सीमा, सुरेन्द्री राणा, सबनम, बबली राना, रेखा, साधना, भगत सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.