पाकुड़, फरवरी 16 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारत मां के वीर सपूतों को नमन करने को लेकर सत्य सनातन संस्था के सदस्यों ने इंदिरा चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। संस्था के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने नम आंखों से शहीदों को नमन किया और उनकी वीरता को याद किया। अमर शहीदों को नमन : कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र वीर शहीद अमर रहें और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि 14 फरवरी का दिन देश के इतिहास में उन 40 सीआरपीएफ जवानों के बलिदान के लिए जाना जाता है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। संस्था ने समाज को संदेश दिया कि जहां आज की युवा पीढ़ी पश्चिमी सभ्यता के प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.