सिमडेगा, फरवरी 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पुलवामा हमले के सातवीं वर्षगांठ पर शहीद दिवस का आयोजन किया गया। शनिवार को शहीद हुए हवलदार विजय सोरेंग के गांव कोचेडेगा में शहीद के प्रतिमा का अनावरण सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई। मौके पर रांची सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर सतन राव बरवा पहुंचे और कोचेडेगा मुखिया शिशिर टोप्पो के साथ शहीद विजय सोरेंग की प्रतिमा का अनावरण किए। इनके साथ भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष विष्णु महतो सहित अन्य लोग और जिला पुलिस के द्वारा कोचेडेगा चौक पर स्थित शहीद विजय सोरेंग की प्रतिमा अनावरण के दौरान सलामी दी गई। इसके बाद सभी लोगों ने पुलवामा हमले में के शहीद विजय सोरेंग की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलि...