बेगुसराय, फरवरी 14 -- मंझौल, एक संवाददाता। आरसीएस कॉलेज में 14 फरवरी 2026 को पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर एनसीसी विभाग की ओर से पुलवामा में शहीद 40 सीआरपीएफ जवानों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कमलेश कुमार ने कहा कि आज का दिन हर भारतवासी के लिए 'ब्लैक डे' के रूप में मनाया जा रहा है। देशभर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है और उनकी बहादुरी को नमन किया जा रहा है। पुलवामा हमला 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुआ था जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, डॉ. देवेंद्र प्रसाद, राघवेंद्र प्रसाद, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. दस्तगीर आलम, डॉ. प्रदोष कुमार, डॉ. रुस्तम अली, डॉ. कुमार विवेकानन्द, डॉ रामलाल पासवान, डॉ. गंगा सागर दीनबंधु आदि ने विचार रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.