प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 14 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के लीलापुर स्थित केबीएस नर्सिंग एवं जयराज कुंवरि बाबा पारसपाल सिंह महाविद्यालय लीलापुर में 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा हुई। महाविद्यालय परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुलवामा की घटना देश के इतिहास का एक अत्यंत दुखद और हृदयविदारक अध्याय है। हमारे वीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जिसे राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता। इस मौके पर तासिर अहमद, अरविंद त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव, मनीष कसेरा, सलाउदीन अंसारी, साकेत शुक्ल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...