गोंडा, फरवरी 14 -- गोंडा, हिटी। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों को शनिवार को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। तरबगंज क्षेत्र के जूपिटर चिल्ड्रेन एकेडमी पकड़ी बाजार में 14 फरवरी ब्लैक दिवस के रूप में मनाई गई। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले में शहीद हुए मां भारती के वीर सपूतों को अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव समेत सभी शिक्षक और छात्रों ने विनम्र श्रद्धांजलि दी। शिक्षक प्रशांत श्रीवास्तव ने बच्चों को बताया कि हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। इस अवसर पर शिक्षक स्वामीनाथ तिवारी, डॉ आनंद श्रीवास्तव, प्रिंस श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह, रिचा श्रीवास्तव, आंचल श्रीवास्तव, लक्ष्मी तिवारी, रूबी विश्वकर्मा, रानी शर्मा, महिमा सिंह, मोहिनी गुप्ता, सलोनी , साक्षी, वर्तिका उपस्थित रहीं। बेलस...