भभुआ, फरवरी 15 -- युवा पेज की खबर पुलवामा हमले के शहीदों को अखलासपुर में भावभीनी श्रद्धांजलि बच्चों ने देशभक्ति के साथ दी श्रद्धांजलि, लिया प्रेरणा का संकल्प दो मिनट का मौन रखकर 40 वीर जवानों को किया नमन भभुआ, नगर संवाददाता। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों की स्मृति में अखलासपुर में एक भावुक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रीमती उदासी देवी हाई स्कूल अखलासपुर के खेल मैदान में फिजिकल सेंटर के तत्वावधान में आयोजित हुआ। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मैदान में मौजूद छात्र-छात्राएं, प्रशिक्षक और स्थानीय लोग गहरे शोक और सम्मान के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन स्योर सक्सेस के प्रशिक्षक विकास कुमार और आनंद निषाद के मार्गदर्शन में किया गया। शाहिद...