गुड़गांव, फरवरी 14 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शनिवार को लक्ष्मण विहार में सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की ओर से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। मोमबत्ती जलाकर शहीद हुए जवानो के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। पुलवामा का दर्द आज भी आंखें नम कर देता है,हर दिल में देशभक्ति का जज़्बा भर देता है। ब्लैक डे हमें सिखाता है, वीरों की कुर्बानी कभी व्यर्थ नहीं जाती है। वरिष्ट समाजसेवी राजेश पटेल ने कहा कि सात साल पहले पुलवामा में बस पर हमला आतंकियों द्वारा किया था। जिसमें बस सवार चालीस सैनिको की शहादत हुए थे। इस घटना ने देश को बड़ा दर्द दिया जो असहनीय था। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सैनिक हमारे देश के अनमोल रत्न है। इनके लिए हर सुखदुख में हर एक को सहयोग करने चाहिए। इनके परिवार का ध्यान जरूर रखें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.