सिद्धार्थ, फरवरी 15 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिला टीबी क्लीनिक में शनिवार को पुलवामा शहीद दिवस के अवसर पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें वर्ष 2019 में हुए पुलवामा अटैक में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। एसोसिएशन के जिला मंत्री डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा ने कहा कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों का अदम्य साहस, वीरता और शौर्य सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के प्रति पूरा देश कृतज्ञ है। उनका बलिदान हमें यह स्मरण कराता है कि देश की ...