शामली, फरवरी 16 -- पुलवामा शहीद दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीदों को समर्पित करते हुए समर्पण सेवा ट्रस्ट द्वारा जनपद शामली के कस्बा बनत में 22वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं 61वां नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान शिविर में 24 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जबकि 216 लोगों ने अपनी आंखों की नि:शुल्क जांच कराई। जांच के उपरांत मरीजों को आंखों से संबंधित रोगों की दवाइयां भी मुफ्त वितरित की गईं। रक्त एकत्रित करने के लिए शामली चेरिटेबल ब्लड बैंक की प्रशिक्षित टीम मौजूद रही, जिसमें सुपरवाइजर अजय, तकनीशियन सोनू कुमार तथा सहयोगी नमन नामदेव, नितिन और अजय आदि शामिल रहे। शिविर का शुभारंभ पुलवामा शहीद स्वर्गीय प्रदीप कुमार के पिता एवं उनके परिवारजनों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.