गया, फरवरी 14 -- सीआरपीएफ 47 बटालियन ने वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम बटालियन मुख्यालय, जेल परिसर, गयाजी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को याद किया गया। कमांडेंट अवधेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद जवानों का बलिदान देश के लिए प्रेरणास्रोत है। मातृभूमि के प्रति उनकी निष्ठा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने जवानों से राष्ट्र सेवा के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया। गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआर...