हापुड़, फरवरी 14 -- शनिवार को भारतीय पूर्व सैनिक संगठन ने पुलवामा में शहीद हुए सीआरफ के 40 जवानों की शहादत को श्रदांजली देकर नगर पालिका में शदीद स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान पूर्व सैनिक मनवीर सिंह ने कहा कि, 14 फरवरी 2019 में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों के वाहनों के काफिले में एक सेना के वाहन पर आत्मघाती हमलवारों ने विस्फोट से हमला कर दिया था। इस आतंकी हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गये। परंतु दुर्भाग्य की बात यह है, कि आज भी देश का नवयुवक जवानों की शहादत को नमन न कर वेलेन्टाइन डे मना रहा है। इस मौके पर कैप्टन राजेश चौहान, गोपीचंद हवलदार, शहिद अली व अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...