गौरीगंज, फरवरी 14 -- भादर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र त्रिसुंडी में शनिवार को पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। ग्रुप केंद्र परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर कमांडेंट मनीष कुमार मीणा ने अधिकारियों और जवानों के साथ 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद 40 वीर जवानों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिकारियों ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए दिए गए इन बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जवानों ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्र की अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...