शामली, फरवरी 15 -- नगर के प्रतिष्ठित सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल में कक्षा 11, 12 वी के छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न केवल सीनियर छात्रों के स्कूल जीवन की यादों से भरा था, बल्कि इसमें पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने का भावुक पल भी शामिल था, जिसने पूरे माहौल को देशभक्ति और भावनाओं से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन से हुई। जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर साथियों के सम्मान में रंगारंग नृत्य और विदाई गीत प्रस्तुत किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को खिताबों और पुरस्कारों से नवाजा गया। सीनियर छात्रों ने स्कूल में बिताए अनुभव साझा किए और शिक्षकों का हृदयस्पर्शी आभार व्यक्त किया। स्कूल के प्रबंधक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.