उन्नाव, फरवरी 14 -- उन्नाव। चौरा रोड स्थित शहीद अजीत आजाद स्मारक पर पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद अजीत कुमार आजाद की याद में स्मारक व द्वार का निर्माण कराने की मांग रखी गई। नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने कहा कि जनपद के शहीद 40 वीर सपूतों के परिवारों की चिंता करना व उनके सुख दुख में शामिल होना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस दौरान अजय त्रिवेदी, धर्मेन्द्र शुक्ल, राकेश राजपूत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...