कौशाम्बी, फरवरी 14 -- कौशाम्बी ब्लॉक के ग्राम सभा गोपाल मिश्र का पूरा में शनिवार को आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की याद में सवर्ण आर्मी टीम ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने शहीद जवानों के बलिदान को याद करते हुए देश सेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में सवर्ण आर्मी जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, गांव के पूर्व प्रधान विष्णु पांडेय, ग्रामसभा अध्यक्ष शाश्वत मिश्र (छोटा), स्वस्तिक द्विवेदी, सानंद पांडेय, संदीप पांडेय, अजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...