वाराणसी, फरवरी 13 -- वाराणसी। ग्रीनपीस नेचर फाउंडेशन काशी की ओर से पुलवामा हमले में शहीद जवानों की स्मृति में शनिवार दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड में पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए संस्था के सदस्यों ने गुरुवार को डीएम सत्येंद्र कुमार और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को निमंत्रण दिया। संस्था के संस्थापक राजेश कुशवाहा ने बताया कि हमारे साथ गंगा टास्क फोर्स का भी सहयोग रहेगा। कहा कि शहीद की पत्नी को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष आरिफ मोहम्मद सिद्दिकी, सुरेंद्र नाथ पांडेय, आशीष बिंद मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...