जौनपुर, फरवरी 15 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत क्षेत्र के बम्बावन गांव में शनिवार की शाम पुलवामा हमला के शहीदों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च प्राथमिक विद्यालय बम्बावन से शुरू होकर बम्बावन गेट तक निकाला गया। इस दौरान लोगों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवाओं ने भाग लिया। सभी ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नमन किया और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। सुनील शर्मा ने कहा कि पुलवामा हमले के वीर जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। युवाओं से देश के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील किया। इस मौके पर समाजसेवी सुखदेव गुप्ता, प्रिंस मिश्रा, मनोज शर्मा, अजय गौतम, नीरज मिश्रा, किशन शर्मा, महेंद्र सिंह, बाबा गोल...