औरंगाबाद, फरवरी 14 -- अंबा, संवाद सूत्र। शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी के संकल्प के साथ अंबा में पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। शिक्षाविद् कुमारी शशि की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा के वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए और उनका बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों का संदेश राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जयमंगल सिंह, रीता सिंह, कंचन सिन्हा, शिवम कुमार, नेहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.