गिरडीह, फरवरी 14 -- पुलवामा में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि गावां, प्रतिनिधि। पुलवामा में शहीद जवानों को गावां काली मंडा में ग्रामीण एकता मंच के बैनर तले ग्रामीणों ने सभा आयोजित कर श्रंद्धाजलि दी। 14 फरवरी 2019 का दिन हमारे देश के लिए एक बेहद दुखद दिन था। इस दिन जम्मू-श्रीनगर के पुलबामा में नेशनल हाईवे पर एक आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के लगभग 40 जवान शहीद हो गए थे। इस काले दिन को याद करके आज भी भारतीयों की आंखें नम हो जाती है। आज पुलवामा अटैक की सातवीं बरसी है जिस पर हमारे देश में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। गावां के ग्रामीणों ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया और हमारे भारत के शहीद हुए सभी जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, राहुल कुमार, जयप्रकाश राम, मुकेश र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.