नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक कथित आतंकवादी को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक ग्रेनेड बरामद किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों के साथ मिलकर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया। संदिग्ध की पहचान मुसैब नजीर के रूप में हुई है। प्रवक्ता ने बताया कि नानेर मिदूरा इलाके में एक संदिग्ध की गतिविधि के बारे में जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लाधू ख्रेव इलाके के निवासी नजीर को पकड़ा गया और उसके पास से एक ग्रेनेड बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच...