घाटशिला, फरवरी 15 -- जादूगोड़ा। ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, जमशेदपुर परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों को सभी अधिकारियों एवं जवानों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक डॉ जयदेव केसरी ने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में पुलवामा के शहीदों को याद करते हुए कहा कि आज के दिन आतंकी संगठन ने कायराना हरकत करते हुए पुलवामा में हमारे बल के कॉनवाई पर आतंकी हमला कर हमारे 44 वीर साथियों को शहीद कर इस देश एवं इस बल के मनोबल को गिराने का प्रयास किया, किन्तु केरिपुबल ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए और अपने मनोबल को उँचा रखते हुए देश के दुश्मनों से मुकाबला करते रहें। जिसके फलस्वरूप आज पूरे कश्मीर में अमन एवं शांति स्थापित हुई। इस अवसर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.