किशनगंज, फरवरी 16 -- पोठिया। शनिवार संध्या दलुआ हाट स्थित बजरंगवाली मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक समारोह आयोजित कर पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवान को श्रद्धांजलि दी गई। जिला पार्षद सदस्य सह भाजपा नेता निरंजन राय के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पुलवामा में मारे गए वीर शहीदो के लिए आयोजित कार्यक्रम के मध्यम से श्री राय ने शहीद हुए ,वीर सपूतों के तैल चित्र पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा पोठिया इकाई के मंडल अध्यक्ष जयंत कुमार सिंह, कार्यकर्ता वीर सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट तक शहीदों के लिए मौन रखकर उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...