भागलपुर, फरवरी 15 -- सात वर्ष पूर्व 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को शनिवार को अकबरनगर के विभिन्न जगहों पर श्रद्धांजलि दी गई। थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरौंन में पूर्व उपमुखिया प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। जिसमें ग्रामीणों व युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल में पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को आर्मी की तैयारी कर रहे युवाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सोनू, रवि, सनोज, मुकेश, प्रीतम, गौतम, संतोष, मनीष आदि लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...