हल्द्वानी, फरवरी 14 -- हल्द्वानी, संवाददाता। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की ओर से शनिवार को डीके पार्क में पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों की सातवीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू व मीना जोशी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शहीदों के बलिदान को नमन किया। शांति रावत ने कहा कि सेना के जवानों के सर्वोच्च बलिदान के कारण ही देश सुरक्षित है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि देने वालों में रुपेन्द्र नागर, नन्दकिशोर आर्या, मीना जोशी, तरुण सक्सेना, वीरेंद्र जायसवाल, पीयूष शर्मा, राजेश साहू, रोहतास प्रजापति, सुनीता तिवारी, ममता खत्री, रेनू कांडपाल, निशा वैला, योगिता बनोला, लीला भंडारी, हेमा कार्की, मोनिका आर्या, तारा टकवाल, शर्मिला मित्रा, कुसुम बोरा, तारा पांडे, योगेश कश्यप, रवि गुप्ता, विजय गोस्वामी, यश गुप...