लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- पड़रिया तुला। पड़रिया तुला कस्बे में 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी अटैक में शहीद हुए जवानों की बरसी पर उनकी शहादत को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई द्वारा याद किया गया। इस मौके पर क्षेत्र गणमान्य लोग मौजूद रहे। पड़रिया तुला कस्बा स्थित बाजार मंडी में बने शहीद स्मारक पर 14 फरवरी के दिन पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत दिवस के अवसर पर शाम को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई के पदाधिकरियों व कस्बे एवं क्षेत्र वासियों द्वारा शहीदों को याद करते हुए मोमबत्ती जलाकर श्रधांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत कार्यकरणी सदस्य सचिन राज, रिटायर्ड फौजी ओमकार सिंह, दीपक पंडित, डॉक्टर सतेंद्र कुमार यादव, सुधीर राठौर, दिनेश कुमार, हेमंत वर्मा, सुनील बाथम, मुदित बाथम, मुकेश ...