संभल, फरवरी 15 -- विकास दिव्यांग सेवा समिति ने शनिवार को पुलवामा हमले के वीर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष आस मोहम्मद ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में देश के बहादुर जवानों ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। यह दिन पूरे देश के लिए अत्यंत भावनात्मक और गंभीर महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि हमें उन परिवारों के दर्द को समझना चाहिए, जिन्होंने इस हमले में अपने बेटे, भाई, पति और पिता को खोया। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमारा कर्तव्य है कि हम इस दिन को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करें और वीर जवानों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें। कार्यक्रम में इसरार मलिक, अजीम गाजी, जावेद हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.