सुपौल, फरवरी 15 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता पुलवामा हमले के अमर शहीदों की स्मृति में शनिवार को एसएसबी 45 वीं बटालियन वीरपुर द्वारा वीरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जवानों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर का उद्देश्य राष्ट्र के वीर सपूतों के बलिदान को नमन करते हुए मानव सेवा के माध्यम से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना था। कार्यक्रम का नेतृत्व एसएसबी 45 वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने किया। उनके साथ उप कमांडेंट प्रवीण कुमार कौशिक, उप कमांडेंट सुमन सौरभ, निरीक्षक सुधांशु शेखर मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों व जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सभी ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर वीरपुर ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.