सोनभद्र, फरवरी 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को राबर्ट्सगंज स्थित आरएसएम इंटर कालेज में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि आतंकवाद वास्तव में पूरी मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है, जो निर्दोष लोगों की जान लेता है। समाज में भय और अस्थिरता फैलाता है। इसके खिलाफ एकजुट होना और सामूहिक रूप से लड़ना आवश्यक है। हमें उन जवानों की बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने अपनी जान देकर देश की रक्षा की। हमें उनकी स्मृति को सम्मानित करने और उनके परिवारों के प्रति सहानुभूति दिखाने का प्रयास करना चाहिए। अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.