मुंगेर, फरवरी 15 -- असरगंज, निज संवाददाता। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों की स्मृति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की ओर से शनिवार को 1000 फीट लंबी तिरंगा यात्रा शनिवार को निकाली गई। तिरंगा यात्रा कारगिल चौक असरगंज से शुरू होकर रहमतपुर चौक, लदौआ मोड़, रहमतपुर बासा, विक्रमपुर, कलाली मोड़, मुख्य बाजार, असरगंज बस स्टैंड होते हुए वापस कारगिल चौक पहुंची। समापन पर कारगिल चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। तिरंगा यात्रा में सात शहीदों और भारत माता एवं लक्ष्मीबाई की झांकी शामिल थी। साथ ही पुलवामा हमले में शहीद हुए स्थानीय उधाडीह निवासी रतन कुमार ठाकुर के ताबूत की एक प्रतिकृति भी प्रदर्शित की गई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और वीर शहीद अमर रहे जैसे देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.