फतेहपुर, फरवरी 14 -- फतेहपुर/चौडगरा। आज ही के दिन वर्ष 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए सेना के जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। विभिन्न स्थानों पर कैंडल जलाकर अमर शहीदों को नमन किया गया। शहर सहित चौडगरा कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में लोगो ने जवानों की शहादत को याद किया। शहर के पटेल नगर चौराहे पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व डा.सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को यादकर कैंडल जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वहीं सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण संग पुष्प अर्पित किए गए। यहां पर लोगो ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया। इस मौके पर डा.अनुराग श्रीवास्तव, स्मिता सिंह, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, रामप्रकाश मौर्य, केके सिंह, संजय श्रीवास्तव, सुरेश श्...