रुद्रपुर, जून 19 -- किच्छा, संवाददाता पुलभट्टा पुलिस ने 56 पाउच कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बीते बुधवार को पुलभट्टा पुलिस पुलभट्टा फ्लाईओवर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को देखकर बैग लटकाए एक युवक भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से कच्ची शराब के 56 पाउच बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम हरदेव सिह पुत्र हरवंश सिह निवासी सिरौलीकला पुलभट्टा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.