रुद्रपुर, नवम्बर 25 -- किच्छा, संवाददाता। पुलभट्टा पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों से 4.85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार सायं बरा पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र भट्ट पुलिस कर्मियों के साथ शक्तिफार्म रोड पर ग्राम सहदौरा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिरसा फार्म की ओर से आ रहे बाइक सवार युवकों ने पुलिस को देखकर वापस मुड़ने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से 4.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों ने अपना नाम गौरव सिंह नगरकोटी निवासी ग्राम नाथुनगर और मनोज पांडे निवासी ग्राम देवलचौड़, थाना कालाढूंगी, जनपद नैनीताल बताया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि स्मैक बहेड़ी के शेरगढ़ स्टैंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.