रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- किच्छा, संवाददाता। थाना पुलभट्टा अन्तर्गत ग्राम बरी में एक व्यक्ति का शव उसके घर के कमरे में लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 45 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र गेंदा लाल निवासी ग्राम बरी खेती किसानी करता था। बीते शनिवार रात्रि ओमप्रकाश खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिससे कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही बरा पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ओम प्रकाश को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बरा पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.