देवरिया, जुलाई 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। पुरोहित हत्या कांड की गुत्थी सुलझाने की बजाय उलझती नजर आ रही है। 36 घंटे गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगे हैं। हालांकि पुलिस की चार टीमें लूटपाट समेत विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर देने का दावा कर रही है। उधर एसपी विक्रांत वीर ने एसओजी व सर्विलांस टीम को अपने कार्यालय में बुलाकर अपडेट लिया और जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। बरहज थाना क्षेत्र के धौला पंडित गांव के रहने वाले रामाशीष पांडेय(65) पुत्र स्व रामनिवास पांडेय पुरोहित थे। वह घर पर अकेले ही रहते थे, जबकि उनका इकलौता बेटा इन दिनों पश्चिम बंगाल में है। सोमवार की रात चाकू से गोद कर उनकी हत्या कर दी गई। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.