उत्तरकाशी, दिसम्बर 18 -- थानाध्यक्ष दीपक रावत के नेतृत्व में गुरुवार को मैन बाजार, पुरोला स्थित पुलिस चौकी में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम स्तर पर पुलिस-जन सहभागिता को मजबूत करने, अकेले रहने वाले वृद्धजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नशा-आपराधिक गतिविधियों के प्रति सतर्कता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में ब्लॉक के ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता और व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष दीपक रावत ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की कि यदि उनके गांव में कोई वृद्धजन घर पर अकेले रहते हैं और उन्हें सहायता की आवश्यकता हो, तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के बीच मजबूत संवाद से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.