उत्तरकाशी, जून 3 -- पुरोला में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में जिलास्तरीय अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिसमें सड़क, पुल, सिंचाई नहर, गुल, पेयजल, विद्युत प्रतिकर आदि मामलों को लेकर 129 समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकांश शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने मंगलवार को जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान को लेकर पुरोला में आयोजित तहसील दिवस में प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल की उपस्थिति और जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे। चन्देली के पास स्थित पुल के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों की करीब 100 नाली कृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.