उत्तरकाशी, दिसम्बर 19 -- कमल सिरांई पट्टी के पुरोला गांव में थाती माता पूजन के बाद शुक्रवार को ध्याणी मिलन व सम्मान समारोह भव्यता से आयोजित किया गया। समारोह में परंपरा के तहत पूजा-अर्चना कर ढोल नगाड़ों के साथ ध्याणियों का सम्मान हुआ तथा गांव की सभी महिलाओं व पुरूषों ने पारम्परिक तांदी हारूल तथा जौनसारी, हिमाचली आदि गीतों पर जमकर नृत्य किया। सम्मान समारोह में ध्याणियों ने इष्ट देव ओडारू जखंडी देव पालकियों के साथ गांव के प्राकृतिक स्रोत घुतू पाणी तक पद यात्रा कर थाती पूजन को पहुंची। पूजा-अर्चना के साथ शिरगुल महाराज व 22 गांव के इष्ट ओडारू जखंडी को सोने की माला भेंट की। वहीं गांव की काली मां को चांदी से बनी दरांती, संगटारू महाराज को चांदी का टिक्का व रघुनाथ महाराज व राधाकृष्ण मंदिर में चाँदी के छत्र तथा नरसिंह देवता को चांदी का चिमटा भेंट कि...